आप से
दोस्ती निभाना, कोई सीखे तो आप से,
सबको गले लगाना, कोई सीखे तो आप से.
फन-फ़नकारकी , आपकी परख लाजवाब है,
मिट्टी को सोना बनाना ,कोई सीखे तो आप से.
कहने वाले कहते रहेंगे ,रंजिशों की कहानियाँ ,
रूठे हुए को मनाना, कोई सीखे तो आप से.
अंजुमन में दिलावर एक ही इज़हार करते हैं ,
दूध में शक़्कर मिलाना, कोई सीखे तो आप से.
करीम की रहेमियत के , भी उमीदवार हो,
जामे ऐश पिलाना, कोई सीखे तो आप से.
कोई दुनिया से भला यावरी क्यों माँगे ?
भटके को सँभालना , कोई सीखे तो आप से.
सिरहाज भीग गया है , बरसते आँसुओं से,
रोते को हँसाना , कोई सीखे तो आप से।
***
-कृष्णकांत भाटिया 'कान्त '
दोस्ती निभाना, कोई सीखे तो आप से,
सबको गले लगाना, कोई सीखे तो आप से.
फन-फ़नकारकी , आपकी परख लाजवाब है,
मिट्टी को सोना बनाना ,कोई सीखे तो आप से.
कहने वाले कहते रहेंगे ,रंजिशों की कहानियाँ ,
रूठे हुए को मनाना, कोई सीखे तो आप से.
अंजुमन में दिलावर एक ही इज़हार करते हैं ,
दूध में शक़्कर मिलाना, कोई सीखे तो आप से.
करीम की रहेमियत के , भी उमीदवार हो,
जामे ऐश पिलाना, कोई सीखे तो आप से.
कोई दुनिया से भला यावरी क्यों माँगे ?
भटके को सँभालना , कोई सीखे तो आप से.
सिरहाज भीग गया है , बरसते आँसुओं से,
रोते को हँसाना , कोई सीखे तो आप से।
***
-कृष्णकांत भाटिया 'कान्त '
No comments:
Post a Comment