सलाम !
आसमान में उड़नेवाले ए जवान तुझे सलाम !
मातृभूमि पे मरनेवाले ए जवान तुझे सलाम !
तुम चरागे-जिन्दगी हो प्यारे हिन्दुश्तान की ,
बड़ी हिम्मत से लड़नेवाले ए जवान तुझे सलाम !
आज फ़िज़ा में बिजलियाँ चमकती नज़र आईं ,
घर में घुसकर हमला करनेवाले जवान तुझे सलाम !
तबाह कर दिया तुमने आतंकिओं का सारा आलम,
राष्ट्र गान पर मचलने वाले ए जवान तुझे सलाम !
तुम अक्सर तूफान का रुख मोड़ दिया करते हो,
बदले की आग में जलनेवाले ए जवान तुझे सलाम !
***
-कृष्णकांत भाटिया 'कान्त '