आजा रे !
आजा रे आजा रे आजा रे,
... बरसाजा रे बरसाजा रे बरसाजा रे !
तुम बिन सूखे धरती मैया ,
... बनजा तू उसका खेवैया !
ये दिन कैसे कटेंगे भैया,
... कब पकेगी घरमें सेवैयाँ !
आजा रे आजा रे आजा रे,
... छलकाजा छलकाजा रे छलकाजा रे !
पनघट सूना ,सूना सैयाँ ,
... चिंतित हैं जशोदा मैया!
मयूर करे हैं ताता -थैया ,
...छेड़ दे मल्हार बनजा गवैया !
आजा रे आजा रे आजा रे,
... सरसाजा रे सरसाजा रे सरसाजा रे !
---------------------------------------------
-कृष्णकांत भाटिया 'फलक'
---------------------------------------------
No comments:
Post a Comment