जन्मदिन की बधाई !
जन्मदिन की बधाई अटलजी !
हिंद्स्तान से सगाई अटलजी !
कवि से प्रधानमंत्री तक सफर,
नही रही आप में कोई भी कसर !
भारती से प्रीत लगाई अटलजी !
देश प्रेम की धून जगाई अटलजी !
राजनेता नहीं , मसीहा लोकतंत्र के,
खुर्दबीन रहे आप सत्यमेव मंत्र के !
देश को नई राह दिखाई अटलजी !
राज धर्म की बात बताई अटलजी !
भारत रत्न को अटल रत्न मिला,
उसका स्वरूप आज वाकई खिला !
कविता - चमेली खिलाई अटलजी !
शब्दों से की शह धुलाई अटलजी !
***
-'कान्त'
No comments:
Post a Comment