पोती
परी सी प्यारी प्यारी,
क्रिश्ना मेरी पोती है !
दादा की राजदुलारी,
क्रिश्ना मेरी पोती है !
नटखट है चुलबुली,
जीवन बाग़ की कली !
मेरे जीने की तैयारी,
क्रिश्ना मेरी पोती है !
बड़े मीठे बोल बोले,
अपना अंतरपट खोले !
जाऊँ उसपर बलिहारी,
क्रिश्ना मेरी पोती है !
हमें हँसना सिखलाया,
आँगन में स्वर्ग रचाया !
वो मेरी तुलसी क्यारी,
क्रिश्ना मेरी पोती है !
***
-'कान्त'
No comments:
Post a Comment