स्मशान में !
डेरा डाला है भोले बाबा ने स्मशान में,
हर हर महादेव की गूंज उठी , हिंदुस्तान में !
मेज़बान हैं भूत-पिशाच ,और काली शक्ति,
आज हमें करनी है, शिवजी की भक्ति।
सब कुछ मिला ,कैलाश निवासी भगवान में !
हर हर महादेव की गूँज उठी हिंदुस्तान में।
डमरू की आवाज़ सुनाये, मृत्युंजय मंत्र,
आंदोलित है अणु अणु कणकण अत्र तत्र।
तांडव की मुद्रा डोले, महादेव महान में !
हर हर महादेव की गूँज उठी हिंदुस्तान में !
शोभा बढ़ गई स्मशान की, त्रिनेत्रेश्वर से,
श्री राम का था अनुराग देवाधि रामेश्वर से.
बम बम भोले का सुर पहुँचा आसमान में।
हर हर महादेव की गूँज उठी हिन्दुस्तान में।
पीठिका जमाई ,आसन बिछाया बाघचर्म का,
बातें सुनाईं इष्ट की, ज्ञान दिया धर्म का।
कल्याणेश्वर व्यापक हैं , सारे जहान में !
हर हर महादेव की गूँज उठी हिंदुस्तान में।
***
-कृष्णकांत भाटिया 'कान्त '
भुज-कच्छ. मो। 990 90 715 88

No comments:
Post a Comment